फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंबाइन की चपेट में आने से युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव मेघौली में बुधवार को कंबाइन मशीन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे निजी वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मेघौली गांव में एक कंबाइन मशीन धान की कटाई कर रही थी। इसी बीच गांव का ही धर्मेंद्र गुप्ता (35) कंबाइन मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. मनीष खन्ना ने बताया कि घायल धर्मेंद्र गुप्ता के पीठ में गंभीर चोट आई थी। उसकी हालत निरंतर बिगड़ती चली जा रही थी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें