फरेंदा। गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैम्पियरगंज जंगल में बृहस्पतिवार की रात सड़क के किनारे एक युवक खून से लथपथ मिला। जिसको इलाज के लिए पुलिस अस्पताल ले गई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया जहां ले जाते समय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। फरेंदा थाना क्षेत्र के कैम्पियरगंज जगंल में हाइवें पर रात में एक बजे के करीब एक युवक घायलावस्था में मिला। पुलिस युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर युवक को पहचान के लिए काफी प्रयास किया गया। युवक काला रंग का पैंट व लाल रंग की बनियान के साथ मटमैला रंग का शर्ट पहने हुए था। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, मुंह से झाग निकला हुआ था। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने का प्रयास किया। जहां से मेडिकल कालेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष के अनुसार युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस पर रखा गया है।