खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली के टोला कोटिया निवासी बालदिवस सिंह (19) की अनियंत्रित बाइक से गिरने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, रविवार की देर रात बालदिवस सिंह गांव के एक अन्य युवक के साथ बाइक से हरदीडाली चौराहे पर आया था। घर जाते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा बालदिवस गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।