नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला मनिकापुर में शुक्रवार को दोपहर बाद घरेलू कलह में एक युवक ने कीट नाशक पी लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला मनिकापुर निवासी एक युवक का उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे नाराज पति ने कीट नाशक पी लिया। हालत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।