नौतनवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव चकदह में शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे सीढ़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह गांव निवासी राजकुमार राजभर (35) अपने घर की छत से सीढ़ी से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया। बताया गया कि राजकुमार नशा करता था। उसकी पत्नी शीला का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बच्चे बेटी काजल (14), आंचल (11), नितेश (7) और मिथिलेश (5) हैं। हादसे के बाद से राजकुमार की पत्नी शीला और मां सोनमती रोते-रोते बदहवास हो जा रही हैं। एसओ पुरुषोत्तम राव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेजा गया है। संवाद