फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे पिकअप की चपेट में आने से एक नितेश सहानी (20) की मौत हो गई। साथ में बाइक पर बैठी उसकी ममेरी बहन खुशबू (19) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और युवती को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी नितेश सहानी (20) अपनी ममेरी बहन खुशबू (19) को बाइक पर बैठा आधार सुधार केंद्र, फरेंदा जा रहे थे। फरेंदा थाना क्षेत्र के लेहड़ा खास गांव के पास बाइक सवार तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। नितेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक उपचार के बाद खुशबू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें