फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के परसा पांडेय में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसा पांडेय निवासी नितेश 22 मंगलवार को दिन में घर के अंदर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिए। जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।