निचलौल थाना क्षेत्र के औराटार गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के औराटार गांव में मंगलवार को मोबाइल फोन का चार्जर प्लाग में लगाते वक्त युवक करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन युवक को सीएचसी निचलौल ले गए। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, औराटार गांव के ग्राम प्रधान रामऔतार भारती के पिता का सोमवार को ब्रह्मभोज था। इसमें शामिल होने के लिए उनका भांजा ऋषिकेश भारती (20) निवासी रौतार आया हुआ था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ऋषिकेश मंगलवार को मोबाइल फोन का चार्जर प्लाग में लगा रहा था। चार्जर में अचानक करंट आ गया। क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
ऋषिकेश के पिता महेश भारती ने बताया कि बेटा टेंट हाऊस का काम कर परिवार की जरूरतों को पूरा करता था। बेटे की मौत के बाद मां दुर्गावती की हालत नाजुक हो चुकी है।
...
तीन बहनों का इकलौता भाई था ऋषिकेश
भाई की मौत के बाद छोटी तीनों बहनें नंदनी, सुधा व वंदना बदहवास हो गई थी। तीनों बहनों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकल आ रहे थे।