फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक ने नशे में फंदे से लटककर दी जान

Mon, 06 May 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बंदी गांव में रविवार को एक युवक नशे में घर के अंदर फंदे से लटक गया। ग्रामीणों की मदद से परिजन युवक को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बंदी गांव निवासी रामचंद्र के चार लड़के विजय, अनिल, सुनील और दीपक हैं। चारों लड़के अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं। सुनील (35) नशे का आदि था। वह गांव में दिहाड़ी मजदूरी करने के साथ ही हर वक्त नशे में रहता था। सुनील की पत्नी पुष्पा देवी रविवार दोपहर में बकरी चराने के लिए गई थी। इसी बीच सुनील कहीं से नशा करके घर आ पहुंचा। उसके बाद घर में सुनसान देख टिनशेड के मकान में फंदे से लटक गया। बकरी लेकर वापस घर पहुंची पत्नी ने घर के अंदर का मंजर देख चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सुनील की मौत के बाद से पत्नी पुष्पा और बुजुर्ग पिता रामचंद्र तथा मां सुहरी देवी के साथ ही दो छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें