महराजगंज जिले में सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा रानी में स्थित पानी की टंकी पर 27 वर्षीय युवक चढ़ गया। यह खबर गांव के लोगों को हुई तो मौके पर सैकड़ों लोग जुट गए। युवक को पानी की टंकी से नीचे उतरने की कोशिश में लोग जुट गए।
बताया जाता है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसकी दवा चल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस से डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा टोला आजाद नगर के अजमत (27) शुक्रवार शाम 5:30 बजे बड़हरा रानी में सीढ़ी के रास्ते पानी की टंकी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। सब लोग युवक को नीचे उतारने को कह रहे थे लेकिन वह किसी की नहीं सुन रहा था।