फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका से मिलने आया युवक, पहुंच गया हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरे में विवाहिता के घर में घुसा था प्रेमी युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। एक युवक को अपनी विवाहिता प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुसना मंहगा पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में इस प्रकरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का अपने घर के बगल की दो बच्चों की मां से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का पति विदेश में रहता है। घर पर प्रेमिका अपने बच्चों के साथ रहती है। दो वर्ष पहले गांव के ही एक युवक के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई। बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे प्रेमी, प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया। जिसकी भनक बगल में रहने लोगों को हुई तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। साथ ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें