निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित सात पांच पुल के पास से मंगलवार रात में पुलिस वाहन जांच के दौरान एक युवक को कट्टा और करतूत के साथ गिरफ्तार कर ली। मामले में पुलिस बुधवार को युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मंगलवार रात में निचलौल सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल पर वाहन की जांच कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार युवक आ पहुंचा। जिसकी तलाशी लेने पर युवक के पास से एक कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। टीम बरामद कट्टा और कारतूस को कब्जे में लेकर मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने पुलिस के पूछताछ में अपना नाम सरफरोज अली निवासी मारवाड़ी वार्ड नगर पंचायत निचलौल बताया है। युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद