फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी से छेड़खानी करने के आरोपी युवक काे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के एक कपड़े की दुकान पर काम करने वाली एक किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नौतनवां कस्बे की एक 17 वर्षीय किशोरी मंगलवार की रात लगभग आठ बजे दुकान से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट रही थी। इस दौरान कस्बे का ही एक युवक किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने के बाद युवक भाग गया। किशोरी ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी तथा अपनी मां के साथ थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी करने तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें