फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बिजली कटौती के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी।संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती के विरोध में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार प्रदेश में 18 से 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत बदहाल है।
विज्ञापन

पार्टी नेता पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सरकार लोगों को बेहतर विद्युत व्यवस्था उपलब्ध करा रही है, वहीं प्रदेश में सिर्फ जुमलेबाजी की जा रही है। आम आदमी परेशान है, मगर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

केएम अग्रवाल ने कहा कि बिजली निगम में कर्मियों की कमी है। ऐसे में खराबी को दूर करने में काफी समय लग जा रहा है। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने, गर्मी के कारण मरे लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा देने व बिजली निगम के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। इस दौरान जाहिद अली, पवन श्रीवास्तव, शिवकुमार, अमित दूबे, अमरनाथ, शिवदयाल, गुड्डू, रवि प्रजापति, जितेंद्र दूबे, मुकेश राज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें