फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घाटों व तालाबों की सफाई में जुटे कर्मी, दुकानों पर भी उमड़ी भीड़

विज्ञापन
घाटों व तालाबों की सफाई में जुटे कर्मी, दुकानों पर भी उमड़ी भीड़
विज्ञापन
छठ पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से बनाई गई टीमों ने शुरू की सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शुक्रवार से प्रारंभ होने वाले छठ महापर्व को देखते हुए नगर सीमा के छठ घाटों व तालाबों की सफाई शुरू करा दी गई है। मंगलवार को एक तरफ कर्मी जहां पूरे मनोयोग से सफाई कार्य में जुटे रहे तो वहीं दूसरी तरफ व्रतियों व उनके परिवार के सदस्यों ने पर्व को लेकर पूरे उत्साह के साथ ही कपड़े की खरीददारी भी की।
पालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार से प्रारंभ होकर सोमवार तक चलने वाले छठ महापर्व को देखते हुए नगरीय सीमा में कुल 23 घाटों व तालाबों को सफाई के लिए चिह्नित किया गया है। इन प्रत्येक स्थलों पर सफाई कराने के लिए छह से लेकर 10 कर्मियों की टीम लगाई गई है। नगर के बलिया नाला पुल पर कर्मी घाटों की सफाई के साथ ही पूजा के लिए बने वेदी की रंगाई करते दिखे। कुछ कर्मी गेट पर बने मूर्तियों की रंगाई में भी जुटे मिले।
विज्ञापन

उद्योग केंद्र के पास बने सरोवर पर बने वेदी की रंगाई हो चुकी है। वहां पर महिलाओं को खड़ा होने के लिए स्थल को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। पालिका के कर्मी वहां पर सफाई व अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसके साथ ही चिउरहां, मऊपाकड़, गांधी नगर, अमरूतियां, सुकठिया, पड़री, महुअवां, चौपरियां आदि में स्थिति तालाबों पर पूजा के लिए जाने वाली महिलाओं व उनके परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार की दुश्वारियों से बचाने के लिए सफाई व अन्य कार्यों को कराया जा रहा है।
-
कपड़ों की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं व युवाओं की भीड़
छठ पर्व को प्रारंभ होने में दो दिन शेष हैं, ऐसे में व्रती महिलाएं व उनके परिजन कम समय को देखते हुए कपड़ों की खरीददारी में जुटे हैं। शुक्रवार को नगर के कपडों की दुकानों में बड़ी संख्या में खरीदारों की भीड़ रही। विशेष तौर पर महिलाएं जहां साड़ियों की खरीदारी में जुटी रहीं, वहीं युवा भी बड़े शोरूम में रेडिमेड कपड़ों की खरीददारी करते देखे गए।
-
छठ आस्था से जुड़ा पर्व है। इसे ध्यान में रखते हुए घाटों व तालाबों की सफाई कराई जा रही है। सांध्यकालीन अर्घ्य से पूर्व सभी तैयारियों को पूरा करा लिया जाएगा।
आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
-
लोक आस्था के पर्व छठ पर व्रती महिलाओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। घाटों व तालाबों को सही कराया जा रहा है। अन्य व्यवस्था को समय रहते ही सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुष्पलता मंगल, नगर पालिका अध्यक्ष

सभी घाटों की साफ सफाई की
सिसवा बाजार। छठ पर्व की तैयारी के लिये कस्बे में स्थित सभी घाटों की सफाई नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा सभासदों के देख रेख में कराई गई। वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर के सभासद अश्विनी रौनियार ने बताया कि श्री राम जानकी मंदिर परिसर व पोखरा टोला छठ घाट सहित नगर पालिका परिषद की सभी छठ घाटों की सफाई कर्मचारियों द्वारा कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें