फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रमिकों ने की फॉर्म 12 पर हाजिरी लगवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। पूर्वांचल चीनी मिली मजदूर यूनियन के श्रमिकों ने सोमवार को जेएचवी शुगर लिमिटेड गड़ौरा के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर फॉर्म 12 पर हाजिरी लगवाने की मांग की है। मांग पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष डॉ. नवलकिशोर मिश्र ने बताया कि पेराई सीजन बंद होने व मिल नहीं चलने के कारण स्थाई श्रमिकों को लेऑफ और मौसमी श्रमिकों को पेडऑफ किया गया था। एक सितंबर 2023 से उन्हें ड्यूटी पर बुलाया गया है, लेकिन उनका हाजिरी फॉर्म 12 के जगह साधारण तरीके से लिया जा रहा है। जो श्रम कानून के विरुद्ध है। आगे इन्होंने कहा कि शासन की ओर से अक्तूबर 2018 से वेतन वृद्धि और फिटमेंट का गजट दे दिया गया है, लेकिन न तो वेतन वृद्धि जोड़ा गया न फिटमेंट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें