बागापार/नौतनवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज चौधरी की जीत पर मंगलवार को बागापार कस्बा, कटहरा, केवलापुर खुर्द, झनझनपुर, सोनरा, झुंगवा, रामपुर बुजुर्ग, फुर्सतपुर बाजार में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर जीत की खुशी मनाई। विवेक प्रताप सिंह, रणविजय चौधरी, दीपक सरकार, राजकुमार आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी की सातवीं बार जीत होने पर नगर पालिका नौतनवा के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े के धुन पर जश्न मनाया। इस मौके पर शाहनवाज खां, अनुज राय, विरेद्र शर्मा, शन्नी गोस्वामी, प्रभुनाथ श्रीवास्तव, रिषभ श्रीवास्तव, रोहित गौंड, किसमति देवी मौजूद रहे। संवाद