महराजगंज। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद (आरएनईपी) के कार्यकारणी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार निषाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि सभी विंग पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने गांवों में पार्टी को मजबूत करें, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में विशेष सफलता प्राप्त हो सके। संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनाथ निषाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र निषाद, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिंदा निषाद, आईटी जिलाध्यक्ष वंशीधर निषाद, अमरनाथ निषाद मौजूद रहे। संवाद