फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काम किया नहीं, मनरेगा में लग गई 2443 मजदूरों की हाजिरी

Fri, 05 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। मनरेगा में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कोई न कोई मामला प्रकाश में आता रहता है। बुधवार को पूरे दिन क्षेत्र में झमाझम बारिश होती रही। इसके बाद भी बिना कोई कार्य हुए लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 28 ग्राम पंचायतों में पुरानी फोटो से 2443 मजदूरों की मनरेगा में हाजिरी लगा दी गई। मामला प्रकाश में आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी ने मस्टररोल जीरो करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यह मामला मनरेगा सेल में फोटो अपलोड करने के दौरान पता चला। इसकी जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। लक्ष्मीपुर विकास खंड के 28 ग्राम पंचायत बैरवा बनकटवा, बैरवा चंदनपुर, बटईडीहा, बेलभार, कटाईकोट मदरहना, नईकोट, परसौनी, रघुनाथपुर, रामनगर, सिंहपुर थरौली आदि में 2443 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा दी गई। इसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।
कुछ दिन पहले भी मनरेगा में मृतक व्यक्ति से काम कराकर भुगतान कर दिया गया था। शिकायत के बाद जांच में मामला प्रकाश में आया था। इन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण ऐसी मनमानी सामने आती है। अधिकारी भी जांच की बात कहकर किनारा कस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी लगाने के मामले का पता चला है। यह गंभीर है। मस्टररोल जीरो कर दिया जाएगा।
-अमित कुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी, लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें