फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध निर्माण रुकवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठीं महिलाएं

विज्ञापन
नौतनवां तहसील परिसर में भूमि पर अवैध निर्माण रोकने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाएं।संवाद
विज्ञापन
समझाने पर भी नहीं मानीं, शाम तक डटीं रहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। नौतनवां तहसील परिसर में सोमवार को महिलाएं आमरण अनशन शुरू कर दी। निर्माण नहीं रुकने के लिए एक ही परिवार की महिलाओं ने यह कदम उठाया। महिलाओं के अनुसार विवादित भूमि पर स्टे होने के बाद भी विरोधी निर्माण करा रहे हैं, उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने समझाया, लेकिन महिलाएं नहीं मानी और अनशन पर बैठीं रहीं।
नौतनवां क्षेत्र के गांव महुअवा नंबर एक टोला गोपालापुर की रहने वाली ज्ञानमती ने कहा कि किसी से फरियाद नहीं सुनी तो परिजनों के साथ तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठी हूं। न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है। गांव में ही निजी भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिए हैं। जबकि न्यायालय से स्थगन आदेश मिला। आरोप है कि आदेश का अनुपालन कराने के बजाय राजस्व कर्मी की मिली भगत से निर्माण कराया जा रहा है। बार बार अधिकारियों ने अनुरोध करती है, लेकिन किसी से नहीं सुनी। ज्ञानमती ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बावजूद निर्माण कार्य प्रशासन की ओर से बंद न कराने से वह परिजनों के साथ आमरण अनशन पर बैठी हूं। विरोधियों की ओर से धमकी दी जा रही है। आरोप है कि स्थगन आदेश के बावजूद प्रशासन ने निर्माण कार्य नहीं रुकवाया और विपक्षियों ने छत लगवा दिया गया। तहसील प्रशासन पर आरोप लगाया कि सभी लोग मिलीभगत कर अवैध निर्माण कार्य करवा रहे हैं। ज्ञानमती ने बताया कि अभी तक कोई अधिकारी नहीं आए। सुबह नायब तहसीलदार आए थे लेकिन वह भी न्याय नहीं दिला पाए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए दो पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व टीम भूमि का पैमाइश कर चिन्हांकन कर दिया था। एक बार पुनः पैमाइश कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन पर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। नियमानुसार हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
मुकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, नौतनवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें