फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में पति ने पत्नी को जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवविवाहिता ने पुलिस से बताया कि 28 फरवरी 2022 को उसकी शादी भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव हुई थी। शादी में ससुराल वालों की सभी मांग को पूरी की गई थी। शादी के बाद ससुराल में कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक पति और उनके परिजन दहेज की मांग करने के साथ प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर 25 मार्च 2023 को पति व उनके परिजनों पिटाई कर घर से निकाल दिया। मायके आकर मां को घटना की जानकारी दी
उसके बाद मां और मामा के साथ पुन: ससुराल पहुंची तो आक्रोशित पति ने दरवाजे से खदेड़ते हुए कहा कि अगर दूसरी बार बगैर दहेज लिए आई तो मार दी जाओगी। महिला थानाध्यक्ष कंचन राय ने बताया कि मामले में पीड़ित नवविवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति समेत पांच लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें