फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पति की दीर्घायु की कामना की

Mon, 04 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
somwati amawasya snan - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
 सोमवती अमावस्या पर जनपद की महिलाओं ने पति के लम्बी उम्र के लिए सोमवार को सुबह पीपल के वृक्ष का पूजन अर्चन की।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र के पीपल के वृक्ष के पास भोर से ही पहुंचना शुरू हो गई थीं। वहां पर महिलाओं ने कच्चा धागा, सिंदुर, चावल तथा अन्य सामग्रियों को लेकर पीपल के वृक्ष को 108 बार परिक्रमा की। परिक्रमा करने के बाद महिलाओं ने भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजन अर्चन की तथा पति के लंबी उम्र की कामना किया।  नगर के पुरानी तहसील में स्थित पिपल का विशाल वृक्ष के पास महिलाओं की काफी भीड़ रही। इसी तरह सदर क्षेत्र के रमपुरवा चौराहे के पास पिपल के वृक्ष का पूजन अर्चन महिलाओं ने किया। पूजन अर्चन के बाद महिलाओं ने घर पर आकर जल ग्रहण किया तथा पति के चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें