फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पति के घर पहली बार मतदान खुश हुईं महिलाएं

Fri, 05 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


निचलौल। नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को पति के घर पहली बार मतदान करने वाली महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। सभी ने बढ़चढ़कर मतदान किया। घर से सुबह सात बजे से ही वोट डालने के लिए निकल पड़ी।
शहर के हर्रेडिह वार्ड निवासनी दीपा ने बताया कि कुछ समय पूर्व मेरी शादी हुई है और अपनी ससुराल में आते ही मुझे पहली बार मतदान का अधिकार मिल गया। इसलिए बेहद खुशी हो रही है। महाशय मोहल्ला निवासी बिंदु जायसवाल ने कहा कि ससुराल आने के बाद पहली बार वोट कर रही हूं। महिला सुरक्षा को ध्यान देने वाले प्रत्याशी को चुना गया है।
विज्ञापन

लोहिया नगर वार्ड निवासी ऋतु शुक्ला ने कहा कि ससुराल में यह मेरा पहला मौका है कि अपने मत का प्रयोग की हूं। वोट डालना हम सब का कर्तव्य है। सभी को अपने इस अधिकार का प्रयोग बढ़चढ़कर करना चाहिए। इसमें लापरवाही किसी को नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

कृष्णा नगर वार्ड निवासी निशा गुप्ता ने कहा कि पहली बार मतदान करने पर काफी अच्छा लगा है। इस दिन का इंतजार काफी दिनों से कर रही थी। लोकतंत्र में सभी को अपने मत का प्रयोग करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें