डांडिया नाइट में उत्साह के साथ शामिल हुईं महिलाएं
महराजगंज। नवरात्रि के अवसर पर शहर के शास्त्री नगर वार्ड में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। शहर की महिलाएं व युवतियों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम देर रात तक चला। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डांडिया नाइट में शहर के लगभग 400 महिलाएं समेत युवतियां और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। आयोजक मंडल में अर्जुन जायसवाल, शिवम जायसवाल, विवेक, शुभम, गंगा जायसवाल, आस्था त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद