फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज )। डड़वार बुजुर्ग गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाना क्षेत्र के डड़वार बुजुर्ग निवासी गंगोत्री देवी (52) सोमवार सुबह करीब आठ बजे पैदल घर से रोपाई के लिए खेत जा रहीं थीं। अभी गांव से थोड़ी दूर आगे भिटहिया पोखरे के समीप पहुंची थी कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ गईं। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के मौत के बाद घर में मातम पसर गया। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें