फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उन्नतशील खेती कर आय बढ़ा सकती हैं महिलाएं

Wed, 16 Oct 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को महिला किसान दिवस पर गोष्ठी उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार की अध्यक्ष्ता में हुई। उप कृषि निदेशक ने कहा कि देश के विकास में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

खेती किसानी से लेकर घर गृहस्थी में महिलाएं बराबर की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिला किसानों को खेती के विविध प्रकार के तरीकों एवं उससे होने वाले फायदे के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। बीडीओ अतुल त्रिवेदी ने कहा कि उन्नतशील खेती कर महिलाएं अपनी आय को बढ़ा सकती हैं। उन्होंने महिला समूह के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि किसी भी प्रकार भ्रांतियां फैलाई जा रहीं हैं, तो उसकी सूचना अधिकारी को दें।
राजकीय कृषि बीज भंडार सदर के प्रभारी संजय कुमार पटेल ने जैव उर्वरक के विषय में विधिवत जानकारी दी। इस सहायक विकास अधिकारी कृषि प्रेम नारायण ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में रितु गुप्ता, सिरमती, किरन, कुंती एवं दुर्गावती देवी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजन कुमार मौर्य, मारकंडेय पांडेय, सुशीला, रेशमा, गंगोत्री, कुसमावती, शीला वर्मा, साधना, उषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें