महिला ने धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया
फरेंदा (महराजगंज )। सिद्धार्थ नगर निवासी एक महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर फरेंदा क्षेत्र के एक व्यक्ति व महिला पर बेटी का मतिभ्रम करके धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि मेरी बेटी को भगवान के साक्षात दर्शन कराने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करा दिया गया, इसका विरोध करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा दो लाख रुपये व मकान देने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है, ऐसे में उक्त व्यक्ति के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने कहा कि लड़की मां बाप की प्रताड़ना से नाराज होकर घर से भाग आ रही है। धर्म परिवर्तन का आरोप गलत है। लड़की पुलिस की अभिरक्षा में है।