ठूठीबारी। रामनगर गांव के सिवान में स्थित एक खेत में काम करने गई महिला बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने उसे निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी किरन साहनी (38) बुधवार की दोपहर करीब एक बजे किशुनपुर गांव के पूरब मछली पालन के समीप अपने खेत में रोपे गए धान की फसल में खर-पतवार निकाल रही थीं। इसी दौरान आसमान में काले बादल छा गए देखते ही देखते बारिश होने लगी। अचानक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में परिजन नजदीकी चिकित्सक से प्राथमिकी उपचार करा निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में निचलौल सीएचसी प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि घायल महिला का उपचार चल रहा है।