कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मुगली में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के मुडली निवासी अकाली देवी (50) खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई कर रही है।