फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैर फिसलने से गिरी महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर नौ शहीद भगत सिंह निवासिनी विमला देवी (45) की मंगलवार को हैंडपंप से पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से गिर गईं। गिरने से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। निजी अस्पताल में ले जाने पर परिजनों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, विमला देवी अपराह्न दो बजे आंगन में कपड़ा धो रही थीं। उठते ही उनका पैर फिसल गया और गिरकर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें स्थानीय नगर पंचायत में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने विमला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति घर रह कर खेती करते हैं। मृतका के दो बेटी और दो बेटों सहित चार बच्चे हैं। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें