फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते से जा रही एक महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि पति रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं। गांव के एक व्यक्ति की नीयत खराब है। वह अक्सर बेवजह आकर बैठता है। अकेला पाकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करता है। सात जून को करीब 11 बजे सहज जनसेवा केंद्र पर पैसा निकालने जा रही थी कि आरोपी रास्ते में अश्लील शब्द का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़कर अपने घर में खींच ले गया और यौन शोषण करने की कोशिश की। विरोध करनेे पर बुरी तरह से मारा-पीटा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरविंद उर्फ बबलू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें