फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj news: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, पति व बेटी घायल

Sat, 04 Feb 2023 10:52 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

सुमेरगढ़ निवासी रामप्रवेश यादव (42) अपनी पत्नी अनीता (36) व बेटी सृष्टि (6)  के साथ पिपराइच थाना के गोपाला में बहन के घर कार्यक्रम में गए थे। घर आते समय सुमेरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के भटहट बभनौली मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति व छह वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुमेरगढ़ निवासी रामप्रवेश यादव (42) अपनी पत्नी अनीता (36) व बेटी सृष्टि (6)  के साथ पिपराइच थाना के गोपाला में बहन के घर कार्यक्रम में गए थे। घर आते समय सुमेरगढ़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद बेटी सड़क के दूसरे किनारे गिरी, पति-पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर गए।

राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने रामप्रवेश व बेटी सृष्टि को भटहट भिजवाया, जबकि पत्नी अनिता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें