पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास सोमवार देर शाम को बाइक सवार ने मंजू (55) पत्नी विसभर को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गिरकर चोटिल हो गई। स्थानीय लोग उसे दवा के लिए शोहरतगढ एक निजी अस्पताल पर ले गए। जानकारी के अनुसार मंजू पकड़ी चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर रहती है। सोमवार देर शाम को पकड़ी चौराहे पर जा रहीं थीं।इसी दौरान बाइक सवार ने इनको टक्कर मार दी, जिससे यह गिरकर चोटिल हो गई। लोग शोहरतगढ़ एक निजी अस्पताल पर ले गए, जहां पर हालत में सुधार न होने पर इनको गोरखपुर दवा के लिए रेफर कर दिया।