फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कार की चपेट में आने से महिला घायल, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे पर बुधवार को दिन में पांच बजे के करीब कार की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर टोला जनकजोत निवासी सुभावती (40) किसी कार्य से फरेंदा आई थी। इसी दौरान वह विष्णु मंदिर तिराहे के पास बुधवार की शाम पांच बजे कार की चपेट में आ गई। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें