फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रॉड से महिला के सिर पर हमला कर किया घायल, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, महुआ-महुई निवासी छोटे लाल शर्मा ने शिकायत में बताया है कि उनकी बहू शशि देवी 5 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे घर के सामने आग सेंक रही थी। आरोप है कि गांव का बबलू पासवान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमले में शशि देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता रहा। घायल शशि देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जारी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें