फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वीडियो कॉल पर पति के सामने फंदे से झूल गई महिला

Mon, 05 Aug 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामचंद्रही गांव में शनिवार रात एक महिला पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए दुपट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। जब महिला फंदे से लटकी तब उसका दो साल का मासूम बेटा भी वहीं मौजूद था। मां की मौत के बाद जब उसने रोना शुरू किया तो पास के कमरे में सो रहे अन्य परिजन पहुंचे तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गांव करदह निवासी मीरा (25) पुत्री रमेश की शादी करीब चार साल पहले रामचंद्रही गांव के मिट्ठू पुत्र अर्जुन से हुई थी। दोनों का दो साल का एक बेटा है। पारिवारिक हालत बहुत अच्छी नहीं है। मिट्ठू मुंबई और उसका छोटा भाई छोटू दिल्ली में काम करते हैं। घर पर मीरा, उसका दो साल का बेटा और सास-ससुर रहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात मीरा खाना खाकर बेटे के साथ टिनशेड के अपने कमरे में सोने चली गई। रात करीब आठ बजे पति मिट्ठू से वीडियो कॉल कर बात कर रही थी। उसी दौरान किसी बात को लेकर वह नाराज हो गई। इसके बाद वीडियो कॉल के बीच मीरा दुपट्टे का फंदा बना कर लटक गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पत्नी की मौत का लाइव सीन मुंबई से देखता रहा पति
मिट्ठू अक्सर रात में मीरा से वीडियो कॉल पर बात करता था। शनिवार रात भी उसने कॉल किया। कुछ देर तक तो सब ठीकठाक रहा लेकिन अचानक कोई बात मीरा को इतनी बुरी लगी कि न उसने बुजुर्ग सास-ससुर की चिंता की न ही अपने दो साल के मासूम बेटे के बारे में कुछ सोचा। तात्कालिक आक्रोश में उसने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। जब वह फंदे से लटकने लगी तो पति उसे बार-बार मना करता रहा लेकिन मीरा नहीं मानी। मिट्ठू की आंखों के सामने मीरा फंदे से लटक गई। दो साल का अबोध बच्चा भी कुछ समझ नहीं पाया कि मां क्या कर रही है। फंदे से लटकने के बाद जब कुछ देर तक उसने कोई हरकत नहीं की तो उसने रोना शुरू कर दिया। पहले तो उसके रोने को पास के कमरे में सो रहे मीरा के सास-ससुर ने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब वह लगातार रोता रहा तब वे कमरे में पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मीरा फंदे से लटकी पड़ी थी और उसका बेटा उसके पैर पकड़ कर रो रहा था। चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण भी जुट गए। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पत्नी के फंदे पर लटकने के बाद करीब करीब तीन घंटे तक मिट्ठू फोन पर रहा और सब कुछ मुंबई से लाइव देखता रहा। लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि जब मीरा फंदे से लटकने की कोशिश कर रही थी तो मिट्ठू ने अपने माता-पिता या किसी और को फोन करके इसकी जानकारी क्यों नहीं दी। मिट्ठू ऐसा करता तो शायद मीरा को खुदुकशी करने से रोका जा सकता था। पुलिस का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें