फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सौरहा के टोला पिपरहना निवासी महिला की सर्प दंश से मौत हो गई। पिपरहना निवासी नंदनी उम्र (35) वर्ष पत्नी हरिश्चंद्र अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। अचानक किसी सांप ने उसे काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन को मौजूदगी में जिला अस्पताल से ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के पति हरिश्चंद्र जीवकोपार्जन हेतु मुंबई में रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही घर पर आए है। महिला के दो पुत्र एक आठ वर्ष दूसरा छह वर्ष का है। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया।