फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर अदरौना में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी किसमाती देवी (60) शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे घर के बगल में बने पशुओं के रहने वाले टीन सेड में चारा डालने गई थी। जहां टिनशेड के पाइप में करंट उतरा हुआ था। पाइक को पकड़ते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे देख परिजन आनन फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें