सिंदुरिया। शनिवार को कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 सुकठिया निवासी सेठई ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मेरी पत्नी कीशमती रिश्तेदारी में चिउरहा गई थी। शनिवार को दोपहर दो बजे चिउरहा से वापस अपने घर सुकठिया पैदल घर आ रही थी। अभी वह एक निजी स्कूल के पास पहुंची थी कि महराजगंज की तरफ से आ रही कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतका के दो बेटा और एक बेटी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।