फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रेलवे अंडर पास के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत

विज्ञापन
रेलवे अंडर पास के पास ट्रेन से कटकर महिला की मौत
विज्ञापन
मृत महिला के पति राम अवध चौरसिया ने शव देखकर पहचान की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेल रूट पर शुक्रवार को सुबह सिंहोरवा रेलवे अंडर पास के करीब ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त तारा देवी निवासी खैराटी के रूप में हुई है। मृतका के पति रामअवध की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खैराटी टोला रगड़गंज निवासी तारा देवी (55) का सिंहोरवा गांव के पास रेलवे अंडर पास के बगल में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। छत विक्षत शव को सुबह किसी ने देखा तो शोर मचाया। सूचना पाकर नौतनवा रेलवे सुरक्षा बल के जवान, नौतनवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत महिला के पति राम अवध चौरसिया ने शव देखकर पहचान की। पुलिस को दी गई तहरीर में राम अवध चौरसिया ने बताया कि कुछ दिनों से पत्नी का मानसिक संतुलन खराब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे घर से कहीं चली गई। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सुबह में रेलवे ट्रैक पर पत्नी का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें