फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे के बाईपास पर मथुरानगर गांव के सामने सड़क पार कर रही महिला ट्रक की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरेंदा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 12 अटल नगर निवासी शान्ति देवी (60) बुधवार को अपने रिश्तेदारी में मथुरानगर गई हुई थी। जहां से शाम करीब 7:30 बजे पैदल घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान बाईपास पर ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमे शान्ति देवी की मौत हो गई। घटना के बाद जुटी भीड़ ने ट्रक को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें