फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर पर चोट लगने से हुई थी महिला की मौत

Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को महिला का शव गांव के तालाब में उतराया हुआ मिला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। महुअवां उर्फ महुई गांव के रखौना टोला स्थित तालाब में शुक्रवार को महिला का शव उतराया हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने के कारण महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है। लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, फरेंदा थाना क्षेत्र के महुअवां महुई निवासी राममिलन की 35 वर्षीय बेटी रीता की शादी 12 वर्ष पहले कैम्पियरगंज क्षेत्र के करमहिया निवासी राधेश्याम के साथ हुई थी। शादी के 12 वर्ष बाद भी रीता के कोई संतान नहीं थी। परिजनों के अनुसार रीता इससे अवसाद में रहने लगी थी। संतान न होने से पति से अनबन भी चल रहा था। तीन माह पहले वह मायके आकर रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह रीता घर से निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। शुक्रवार की सुबह रखौना गांव के तालाब में शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रीता की मौत का राज गहरा गया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि महिला के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें