खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र की शेख फरेंदा के रजिया घाट के पास एक महिला के पास से साड़ी व कोट पैंट का कपड़ा बरामद कर कस्टम को सौंप दिया गया। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि शेख फरेंदा गांव के रजिया घाट के पास जांच अभियान चल रहा था, तभी नौतनवा की तरफ से एक महिला बोरा लेकर आते हुए दिखाई दी। रोककर तलाशी ली गई तो बोरे से 61 पीस साड़ी व 8 पीस कोट-पैंट का कपड़ा बरामद मिला। पूछताछ में महिला अपना नाम अनिता कुमारी खत्री निवासी वार्ड नंबर 5 मदाने गांव पालिका थाना पूरकोट जिला गुल्मी नेपाल बताया। बरामद कपड़ा व महिला को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया। संवाद