महिला सामान लेकर जा रही थी नेपाल, गश्त के दौरान पुलिस टीम ने की जांच तो सामान हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के पास सोनौली पुलिस ने भारतीय सीमा की तरफ से आई एक महिला के पास से बोरे में रखा काली मिर्च और मसाला मिला। सामान बरामद कर पुलिस ने कस्टम को सौंप दिया।
खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि आगामी त्योहार को देखते हुए गश्त कर रही थी। शेख फरेंदा गांव के पास भारतीय सीमा क्षेत्र की तरफ से बोरे में रखकर एक महिला आती दिखाई दी, रोककर तलाशी ली गई तो 170 पैकेट देसी मिर्च पाउडर, एक बोरी में 50 पैकेट काजू, चार पैकेट काजू ढाई सौ ग्राम, किचन किंग मिक्स मसाला 10 पैकेट, एक झोले में चॉकलेट 13 पैकेट और एक प्लास्टिक में 28 पीस, एक बोरे में मिर्च तौल कराया गया तो 28 किलोग्राम बोरे सहित काली मिर्च बरामद मिला। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मीना निवासी सिकटहन वार्ड नंबर 7 थाना बुटवल जिला रूपनदेही बताया। बरामद सामान व महिला को नौतनवा कस्टम को सौंप दिया गया।