फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला बीएलओ से अभद्रता, मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बीएलओ का कार्य कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है। बीएलओ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। बीएलओ के तौर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू यादव भाग संख्या 8 की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने घर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उनके ही टोले का कृष्णा अपनी पत्नी लक्ष्मी का नाम मतदाता सूची में है या नहीं, इसकी जानकारी लेने आया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने नियमानुसार लक्ष्मी के मायके से मतदाता सूची एवं परिवार रजिस्टर की प्रति उपलब्ध कराने को कहा था। आरोप है कि कृष्णा ने एक सादा कागज दिया, जिसे कंप्यूटर से प्रिंट करवाकर लाने के लिए कहने पर वह आक्रोशित हो गया और धमकी देने लगा। इसी दौरान उसने अपने भाई इंद्र कमल को बुला लिया। दोनों ने मतदाता पुनरीक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात छीनकर फाड़ दिए। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दोनों ने उनके बाल पकड़कर घर से बाहर पक्की सड़क पर पटक दिया, लात-घूंसे मारे। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आए उनके वृद्ध पिता के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें नाली में धकेल दिया गया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें