फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर महिला से मारपीट, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नटवा जंगल गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता कौशिल्या देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 27 सितंबर को गांव के ही मंगेशर राजभर, राहुल गुप्ता, सावित्री ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से उसकी पिटाई की थी। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। पीड़िता के अनुसार, बुधवार की सुबह तीनों आरोपियों ने फिर से पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें