फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खेत की बुआई कराने गई महिला को पीटा

Sat, 02 Dec 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के हरदी गांव में खेत की बुआई करने गई एक महिला को दबंगों ने गोलबंद होकर बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। कुछ देर बाद घटना पर पहुंचे लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हरदी निवासी तीजा गौंड ने पुलिस से बताया कि वह बृहस्पतिवार की देर शाम गांव के पश्चिम देवरिया शाखा नहर के किनारे स्थित खेत की बुआई करने गई थी। जहां पहले से मौजूद कुछ दबंगों ने मेड़ जोतने की बात को लेकर बहस करने लगे। विरोध करने पर वह आक्रोशित हो उठे। अभी वह कुछ समझने का प्रयास करती कि दबंगों ने उस पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गई। उसके बाद दबंगों ने कही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। घटना के बाद से वह काफी डरी और सहमी हुई है।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रधान यादव ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें