फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला को मारपीट कर किया घायल, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमनौली के हरजू टोला निवासी निरमा देवी ने थाने पर नामजद तहरीर देकर अपने पड़ोसी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। खंभा हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे खंभा हटाने की बात को लेकर उसके पड़ोसी राजेंद्र, उसकी पत्नी कौशिल्या व बेटा सत्यम और बेटी सोनी गालियां देते हुए उसे लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। इस संबंध में एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें