फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 70 लाख रूपये की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-पांच साल से इस कारोबार में लिप्त थी महिला
विज्ञापन

-बाराबंकी से हेरोइन लाकर नेपाल में बेचती थी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर की कच्चे रास्ते पर एसएसबी और सोनौली पुलिस की संयुक्त गश्त के दौरान एक महिला के पास से हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे चौकी प्रभारी खनुवा गंगाराम और 66 वाहिनी सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह संयुक्त रूप से सरहद के पगडंडियों पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली में एक महिला संदिग्ध रूप से दिखी। जांच के दौरान उसके पास 82 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शांति देवी निवासी मुर्दहिया टोला हरदी डाली बताया। पूछताछ में पता चला कि महिला 5 वर्षोंं से उक्त कार्य में लिप्त है। बाराबंकी से हेरोइन लाकर नेपाल के नागरिकों को देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नौतनवा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान शांति देवी (55) निवासी मुर्दहिया टोला हरदी डाली थाना सोनौली के रूप में हुई है। इसके पास से 82 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 70 लाख रूपये आंकी गई है। मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें