खनुआ। नौतनवा थाना क्षेत्र के डांडा नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से नेपाली शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक नौतनवा मनोज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार को पुलिस डांडा नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। तभी नेपाल सीमा क्षेत्र की तरफ से एक महिला झोला लेकर आते दिखी। संदेह पर रोककर पूछताछ की तो 14 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। महिला ने अपना नाम विरगना देवी निवासी गौतमबुद्ध नगर नौतनवा बताया। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद